तोपचांची में पेयजल व्यवस्था सुधारने की तैयारी, खराब नलकूप होंगे दुरुस्त
गोमो। तोपचांची प्रखंड सभागार में शनिवार को सभी पंचायतों में पानी की समस्या को लेकर बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। उक्त बैठक में सभी मुखिया, पंचायत सचिव, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, पीएचईडी के जेई तथा प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि आगामी गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी पंचायतों से खराब पड़े या बंद पड़े नल कूपों की सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि उसे पुनः चालू या उसके स्थान पर नया बोरिंग कराया जा सके। ताकि लोगों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े।

0 Comments