थाना प्रभारी राहुल कुमार झा व बीसी मंडल के प्रयास से आरओबी पुल पर चला स्वच्छता अभियान
गोमो। रविवार को गोमो ROB पुल को थाना प्रभारी हरिहरपुर राहुल कुमार झा एवं बी सी मंडल के प्रयास से सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें गोमो के अनेक समाज सेवियों ने स्वेच्छा से श्रमदान किया। मुख्य रूप से सनी थापा, विजय कुमार मंडल, सुखदेव मंडल, दामोदर महतो,लालमनी महतो,दिपक कुमार , निरंजन मंडल, सिया राम सिन्हा,गूरमीत सिंह दशरथ रजक, राजीव सोनी, शंकर,छोटन तथा दर्जनों समाज सेवियों ने श्रमदान किए। तथा अगले रविवार को बचा हुआ भाग का सफ़ाई करने का निर्णय भी लिया गया। ज्ञात हो की बीते दिनों भी आरओबी में लाइट की व्यवस्था सहित साफ सफाई कराई गई थी।

0 Comments