-->

ईद और रामनवमी को लेकर तोपचांची थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

 


गोमो। 15 मार्च 2026 की शाम तोपचांची थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें थाना छेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, अंचलाधिकारी नीलू टुडू, हरिहरपुर थाना प्रभारी अंकित सिन्हा, तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार , विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित थे। बैठक में दोनों पर्व को शांति एवं सौहार्द रूप से मनाए जाने पर विचार विमर्श हुआ तथा लोगों से शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने का अपील किया गया। प्रशासन के द्वारा कहा गया कि पर्व के समय सभी लोग सोसल मीडिया के गलत अफवाहों से बचेंगे। अश्लील या भड़काऊ गाना नहीं बजाना है। जिससे की दूसरे समुदायों को ठेस पहुंचे। अपने मोबाइल से गलत भाषण को किसी को फॉरवर्ड नहीं करना है। किसी प्रकार का विवाद दिखने पर प्रशासन को सूचित करेंगे। दोषियों पर अवश्य करवाई होगी। मिलजुल कर सभी लोग दोनों त्योहार को मनाएं। प्रशासन जनता की सहयोग के लिए हर समय खड़ी है।



Post a Comment

0 Comments