तोपचांची। जनगणना 2027 का कार्य 15 मई से प्रारंभ झारखंड प्रदेश में किया जाना है। और इस कार्य को संपन्न करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रतिनियुक्ति की जानी है। कार्य प्रतिनियुक्ति से पहले उनका तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसका शुभारंभ 27 अप्रैल से तोपचांची प्रखंड सभागार एवं टीएपी प्लस टू विद्यालय तोपचांची में प्रारंभ हुआ। प्रथम तीन दिवसीय प्रशिक्षण हेतु 50-50 की संख्या में तीन बैच बनाए गए और उन्हें कुल 8 फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूरे प्रशिक्षण का सूक्ष्म अवलोकन और नियंत्रण चार्ज पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची एवं सहायक चार्ज पदाधिकारी दिनेश कुमार महतो द्वारा किया जा रहा है।


0 Comments