फादर जेम्स बोले - शिक्षकों की मेहनत और सही दिशा से मिली ऐतिहासिक सफलता
गोमो। कहते हैं अगर हौसला बुलंद है और सही मार्ग दर्शन मिले तो सफलता की इबारत लिखी जा सकती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है संत जॉन डीब्रिटो स्कूल जीतपुर गोमो की छात्र- छात्राओं ने मैट्रिक 2025-26 वर्ष में 100% शानदार रिजल्ट लाकर गोमो का नाम रौशन किया है। जिसमें स्कूल टॉपर रहे अनमोल कुमार गुप्ता 96% अंशुमान कुमार 95.4% अतिका फातमा 93.6% प्रेम मंडल 93.2% अरहान अहमद 92.6% कृष्णा कुमार सोनी 92.6% तन्नू सिंह 92.4% भुनेश्वर सोनी 93.2% साइमा प्रवीन 93.2% संगीता कुमारी 92.2% आनंदजीत कुमार 92.2% का शानदार रिजल्ट रहा है। साथ ही 94 छात्र- छात्राएं फर्स्ट डिवीजन रहे। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल फादर जेम्स ने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत का फल है की बच्चों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इसे विद्यालय के शिक्षकों के कड़े परिश्रम तथा सही मार्ग दर्शन की जीत बताया। फादर जेम्स ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 Comments