गोमो। डी नोबिली स्कूल गोमो में 25 अप्रैल 2026 की शाम अचीवर्स नाइट प्रोग्राम का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर स्कूल मैगजीन यूनोईया 4 का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुभाष टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य डॉक्टर अनूप कुमार और विशिष्ठ अतिथि लोयला स्कूल तालडंगा के प्राचार्य फादर जॉनी पी.डी तथा गोमो डी नोबिली स्कूल के फादर जेम्स तथा जीतपुर पंचायत के मुखिया जाबिर अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि को शॉल और पौधा देकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रार्थना गीत और आकर्षक गीत प्रस्तुत करके अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रधानअध्यापक फादर जेम्स ने स्कूल मैगजीन यूनोईया 4th का अनावरण किया। कार्यक्रम में यू.के.जी. के छात्रों का प्रस्तुतिकरण मस्ती की पाठशाला और स्कूल मैगजीन का अनावरण आकर्षण का केन्द्र रहा। मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि ने भी विद्यार्थियों की सफलता की भूरी भूरी परशंशा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर जेम्स थर्रानियल ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा की विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो विद्यालय का सम्मान बढ़ता है। क्यूंकि विद्यार्थी ही देश का भविष्य और राष्ट्र निर्माण में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में पिछले वर्ष के कक्षा एल के जी से कक्षा 10 तक के छात्र छात्राओं को उनकी पढ़ाई में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कक्षा टॉपर शत प्रतिशत उपस्थिति, रंगोली प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता इत्यादि के लिए प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की कॉर्डिनेटर स्वेता एक्का ने अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रीय गान के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर सभी अभिभावक सहित विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सि.उर्मिला, तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे।


0 Comments