-->

मैट्रिक परीक्षा में बिजली मिस्त्री का बेटा स्कूल टॉपर बना


जैक बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल के छात्र मुशर्रफ हुसैन ने 91.6% अंक लाकर स्कूल टॉपर बना है।

उसके बेहतर प्रदर्शन से विद्यालय के प्रधानाचार्य आईबी झा के अलावा तमाम शिक्षक काफी खुश हैं। तो वहीं मुशर्रफ हुसैन के पिता अनवर हुसैन जो की एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री है एवं उनकी पत्नी तलत परवीन ने बेटे की बेहतर प्रदर्शन पर काफी प्रसन्न है। मालूम रहे की मोहम्मद अनवर हुसैन प्राइवेट बिजली मिस्त्री के तौर पर काम करते हुए अपने बेटा और बेटी को बेहतर शिक्षा दिया है। मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि वह आगे पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहता है बेहतर प्रदर्शन के लिए वह अपने पिता एवं शिक्षकों को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments