-->

टंडाबारी में फिर हुआ भू धसान* *बाल बाल बचे लोग, इलाके में दहशत


जान बचाकर घर द्वार छोड़ कर भाग रहे लोग

कतरास: सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबारी में आज फिर भीषण भू-धंसान की घटना हुई जिससे पूरा क्षेत्र दहल गया। इस आपदा में एक मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया और दर्जनों घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। गनीमत रही कि घटना के समय गृहस्वामी बाल-बाल बच गए। 

 जमीन करीब साढ़े तीन फीट तक फट गई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत और आक्रोश है। 

 ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। गौरतलब है कि 31 मार्च 2026 को भी इसी इलाके में एक बड़ी घटना हुई थी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन ने अब तक विस्थापन या सुरक्षा की कोई ठोस योजना नहीं बनाई है, जिससे लोग जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। 

लोगों का कहना है की प्रसासन हम प्रभावित परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित करे जहां बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का प्रबंध हो

प्रभावित परिवारों को कोलमुर्ना स्थित क्वार्टरों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 150 से अधिक परिवारों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से हटाने के लिए चिन्हित किया गया है।

जिला प्रशासन ने बेघर हुए लोगों के लिए राहत शिविर बनाए हैं, हालांकि ग्रामीणों ने वहां सुविधाओं (भोजन, पानी और बिस्तर) की कमी का आरोप लगाया है। कई लोग फिलहाल स्कूलों और मंदिरों में शरण लिए हुए हैं।

 बीसीसीएल के सुरक्षा महाप्रबंधक के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और धंसान वाले स्थानों को भरने के लिए उपाय किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments