गोमो। तोपचांची प्रखंड के कल्याणपुर विद्यालय में 8वां पास छात्र-छात्राओं के बीच पावापुर पंचायत की मुखिया संगीता देवी के द्वारा सर्टिफिकेट वितरण किया गया। सर्टिफिकेट पाकर सभी बच्चे काफी खुश दिखे। इस अवसर पर मुखिया संगीता देवी ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य है कि हर बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की के अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और अंत में सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर प्रधान अध्यापक अजीत कुमार, एसएमसी अध्यक्ष, जितेन्द्र पाण्डे मुखिया प्रतिनिधि, सहित सभी अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित थे।

0 Comments