-->

धनबाद जिला उपायुक्त आदित्य रंजन आज नेरो ग्राम पहुंचे।


विगत 6 महीना से स्वावलंबी नेरो की अवधारणा विकसित हुई थी। उपायुक्त धनबाद ने अपने अभिभाषण में स्पष्ट कहा की सरकार के विभिन्न योजनाएं आपकी तात्कालिक समस्याओं का निवारण कर सकती है आपके लिए वह मकान, पेंशन और अन्य अनाज योजनाएं सरकार द्वारा चल रही है और आप उनका लाभ उठा रहे लेकिन इससे आपकी आमदनी पर समृद्धि नहीं आ रही है आमदनी बढ़ाने के लिए और स्वयं में स्वावलंबी बनने के लिए आपको हमारी योजना अनुसार कार्य करते हैं तो आप स्वयं स्वावलंबी होंगे ही अपने साथ कुछ अन्य परिवारों को भी स्वरोजगार उपलब्ध कराएंगे। 

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी अंचलाधिकारी नीलू टुडू की गरिमा में उपस्थित थी। 

इस अवसर पर प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि आंगनबाड़ी की सेविका सहायिकाएं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक मध्य विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका ग्रामीण महिला पुरुष और विद्यालय के बच्चे बड़े उत्साह के साथ आज के कार्यक्रम में मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments