-->

परिवार में बचा एक मात्र पुत्र 6 लोगों का शव लेने पहुंचा


चौपारण की सड़क दुर्घटना में उजड़ा बुदौरा के कोल कर्मी शिवकुमार भुईयां का संसार

बाघमारा/मधुबन :-मधुबन थाना अंतर्गत फुलारीटांड़ पंचायत के बुदौरा कॉलोनी निवासी शिव कुमार भुइयां (42 वर्ष) सहित छह लोगों की बीते शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना में बीसीसीएल कर्मी को शिवकुमार भुईयां का परिवार ही नी। उजड़ गया। रविवार की अहले मरे सुबह बुदौरा कॉलोनी एवं है। बीसीसीएल में कार्यरत कुछ साथी उसके एक मात्र बचे 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र रंजीत कुमार को लेकर हजारीबाग जिले के चौपारण के थाना स्थित धनवा घाटी पहुंचे जहां का चौपारण थाना के द्वारा सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद चौपारण पुलिस ने सभी छः शवों को मृतक शिवकुमार भुइयां के पुत्र रंजीत कुमार को सुपुर्द कर दिया। शव देख पुत्र बिलख उठा तो पिता के मित्रों ने उसे बहुत समझाया। फिर उसने कलेजे पर पत्थर रख लिया और शव ले लिया। इसके बाद मृतक के परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव के लिए निकल गए। परिजनों ने कोल कर्मी शिव कुमार भुईया, उनकी पत्नी 38 वर्षीय रूबी देवी, बेटी 13 वर्षीय सोनी कुमारी, 12 वर्षीय सोहानी कुमारी का शव गया जिला के गोवर्धनपुर ले गये। 70 वर्षीय ससुर और साला का बेटा 10 वर्षीय प्रेम कुमार का शव गया के आमस ले जाया गया। घटना के बाद कॉलोनी और कोलियरी में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। ज्ञात हो कि शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बुदौरा निवासी शिवकुमार भुइयां सहित उसके घर के छह लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हजारीबाग के चंपारण में हो गई थी। सिक्स लेन पर पहले उनकी कार ट्रेलर से टकराई। वे लोग जबतक संभलते उससे पहले एक ट्रक ने टक्कर मार दी और सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

Post a Comment

0 Comments