जिले में अगले तीन दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी की मार झेल रहे मैथन, कुमारधुबी, चिरकुंडा, मुगम, निरसा सहित आसपास के लोगों को सोमवार को थोड़ी राहत मिली जब तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट आई। और गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिला जिसे छोटे-छोटे बच्चे चुनते एवं खेलते नजर आए। वही मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर आज भी आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

0 Comments