झारखंड बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।विद्यालयके मुसरफ हुसैन ने 91.6%, कुमार रुद्रा 87.8%, सौम्या कुमारी 86.6%, मेघा कुमारी 80.8%, एमडी साजिद अंसारी 80.6% के साथ क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहे। विद्यालय से कुल 230 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था जिसमें से 191 पास हुए। विद्यालय के बेहतर परिणाम पर शिक्षक आईभी झा खुशी जाहिर किया है।
0 Comments