-->

बंगाल में चुनाव, झारखंड में सघन वाहन जांच अभियान


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड पश्चिम बंगाल के सीमा स्थित चेक पोस्ट पर बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसके तहत मैथन डैम के गेट नंबर एक स्थित चेक पोस्ट एवं मैथन ओपी क्षेत्र स्थित झारखंड पश्चिम बंगाल सीमा स्थित चेक पोस्ट पर झारखंड पुलिस के जवान झारखंड से पश्चिम बंगाल जाने वाले तमाम वाहनों की जांच करते देखे गए। खासकर कार एवं बाइक की डीकी खोलकर चेकिंग की गई जिससे कि पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदान को किसी भी तरह से कोई प्रभावित न कर सके।मैथन ओपी क्षेत्र स्थित दोनों ही चेक पोस्ट पर पुलिस के जवान 24 घंटे वाहन जांच करते देखे गए।

Post a Comment

0 Comments