धनबाद बोकारो एवं पुरुलिया में 50 से ज्यादा घरों में कर चुके हैं चोरी
चिरकुंडा थाने की पुलिस ने अंतर राज्य चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इसकी जानकारी देते हुए शनिवार को निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने प्रेस को बताया कि विगत 22 अप्रैल को चिरकुंडा थाना अंतर्गत लायकडिह डीप कोलियरी के एक बंद आवास में चोरी की घटना हुई थी जिसमें आवास मलिक किशोर कुमार सिंह ने चोरी की घटना की शिकायत किया था। जिस पर चिरकुंडा थाने की पुलिस ने चिरकुंडा पंचेत रोड स्थित तीन नंबर चढ़ाई के समीप वाहन जांच लगाया था इसी क्रम में 24 अप्रैल की मध्य रात्रि में पुलिस ने जेएच 10 एएस 6212 नंबर के पल्सर बाइक सवार को रुकने का आदेश दिया किंतु रुकने के बजाय बाइक पर सवार तीन लोग भागने लगे। जिन्हें खेड़कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। एवं कड़ाई से पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात को स्वीकार कर लिया।

0 Comments