यहां कोयला तस्करी का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। दिनदहाड़े ट्रकों में कोयले की लोडिंग जारी है, अंदर कारोबारियों की गाड़ियां खड़ी हैं और पेलोडर-जेसीबी से कोयले का उठाव किया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि तस्कर खुद को बाहुबली समझ रहे हैं। डिपो के बाहर उनका गुर्गा स्प्लेंडर बाइक पर दहाड़ मारते हुए रोड खाली कराने और लोगों को धमकाने में लगा है स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल, प्रशासन की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल।
0 Comments