-->

सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप (एस.आई.जी.) के अंतर्गत धनबाद स्टेशन का निरीक्षण


धनबाद : 23 अप्रैल 26 को यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप (एस.आई.जी.) के अंतर्गत धनबाद स्टेशन का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सिग्नलिंग प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं तथा परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी दिए गए | मंडल रेल प्रशासन का उद्देश्य रेल सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना तथा यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं संतोषजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

Post a Comment

0 Comments