धनबाद : कांग्रेस नेता एवं बाघमारा के पूर्व विधायक ओपी लाल के पुत्र अशोक प्रकाश लाल ने धनबाद में एयरपोर्ट पर सांसद ढुलू महतो द्वारा धरना प्रदर्शन एवं राजनीति करने पर कहा है कि अगर माननीय को जनता की सही में पड़ी है तो वो बोकारो में बन चुके हवाई अड्डे को शुरू क्यूं नहीं करवाते??
कहीं ऐसा तो नहीं कि आगामी चुनाव में परिसीमन लागू होने से बोकारो "धनबाद संसदीय क्षेत्र" से अलग हो जाएगा तो वहाँ के लोगों से क्या फायदा ???
श्री अशोक प्रकाश लाल का यह भी स्पष्ट कहना है कि भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पॉलिसी, 2008 के नियमानुसार किसी भी मौजूदा नागरिक हवाई अड्डे से 150 किमी की हवाई दूरी के अंदर दूसरा हवाई अड्डा बनाने की अनुमति नहीं दी जाती है ।
अब सवाल यह उठता है कि फिर क्यूं माननीय सांसद जी धनबाद की जनता को दिवास्वप्न दिखा रहे हैं???

0 Comments