-->

मैथन डैम पर आईं 20 कार रेलिंग से टकराई, युवती घायल


मैथन डैम स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप शनिवार को दोपहर 12:00 बजे एक हुंडई आई 20 कार संख्या जेएच 10सीएल5206 अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित रेलिंग से टकरा गई जिसके कारण कार में सवार गोविंदपुर की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए पहले डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया।सूचना के मुताबिक कार चालक मैथन डैम से घूम कर मैथन आवासीय क्षेत्र की ओर आ रहा था इसी बीच केंद्रीय विद्यालय के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रेलिंग से टकरा गई।

Post a Comment

0 Comments