स्कूल के छोटे बच्चों ने मनमोहन परिधान में उम्दा प्रदर्शन किया
डी नोबीली श स्कूल मैथन में मातृ दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या शुक्ला चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ । कार्यक्रम में एलकेजी , यूकेजी तथा कक्षा एक के नन्हें - मुन्नें बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया । बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए कार्ड मंच पर अपनी माताओं को भेंट कर उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया ।माताओं ने भी अपने बच्चों के साथ मंच पर आकर विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी खुशी साझा की।

0 Comments