-->

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का तोपचांची में निरीक्षण

 


भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण के मकान सूचीकरण कार्य का प्रगति अवलोकन करने हेतु दिल्ली से दीपक त्यागी उप निदेशक सह केंद्रीय पर्यवेक्षक जनगणना महानिदेशालय भारत सरकार राजेश कुमार सिंह जनगणना पर्यवेक्षक जनगणना महानिदेशालय राजीव कुमार सहायक सांख्यकी पदाधिकारी धनबाद पुष्कर चंद्र झा स्टेट लेवल ट्रेनर विवेक कुमार जिला जनगणना समन्वयक धनबाद प्रखंड चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी सहायक चार्ज पदाधिकारी दिनेश कुमार महतो,फील्ड ट्रेनर कनक कांति मेहता जनगणना कोषांग गुलाम अहमद, सुधीर कुमार मेहरा, पर्यवेक्षक मुकेश कुमार रवानी, प्रगणक गुरदास हजरा

आदि मौके पर मौजूद थे। पर्यवेक्षक तोपचांची जनगणना क्षेत्र के मकान सूचीकरण संख्या 251 जो तोपचांची बाजार के उत्तर पश्चिम के बाग स्थित घरों से शुरू होता है प्रगणक के कार्य को मौके पर सत्यापित किया।

टीम द्वारा प्रगणक के कार्यशाली प्रश्न पूछने के तरीके उत्तरदाता के प्राप्त उत्तरों का सत्यापन मोबाइल ऐप में किस तरह से डाटा का प्रविष्टीकरण पर्यवेक्षक महोदय द्वारा दिया जा रहा समर्थन सहयोग आदि का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक तकनीकी जानकारी अपनी ओर से उपलब्ध कराई उपस्थिति मीडिया बंधु को संबोधित करते हुए जनगणना 2017 के कार्य की महत्ता भी बताई और आम जनमानस से सहयोग के साथ सटीक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रगणोंको का सहयोग करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments