गोमो। तोपचांची प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रमुख आनंद महतो ने कम वर्षा की संभावना को देखते हुए कम पानी वाली खेती अपनाने की सलाह दी। बीडीओ एजाज हुसैन और विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी सहित कृषि अधिकारियों ने बीज उपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग, सिंचाई प्रबंधन और कीट नियंत्रण पर किसानों को जागरूक किया। साथ ही आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।


0 Comments