भारत के 28 राज्यो में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी एनडीए की सरकार*
नयी दिल्ली : श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद देश का राजनीतिक नक्शा बदल गया है। इस जीत के साथ ही भाजपा ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है.
*भाजपा के उदय की कहानी*
भारतीय जना पार्टी की कहानी सीधे साल 1980 से शुरू होती है, लेकिन इसकी जड़ भारतीय जनसंघ को माना जाता है। साल 1977 की बात है। आपातकाल के बादल छटे तो भारतीय जनसंघ ने अन्य दलों के साथ मिलकर जनता पार्टी का गठन किया, लेकिन यहां भी वर्चस्व की लड़ाई जारी थी।साल 1980 में जनसंघ से आए नेताओं के खिलाफ दोहरी सदस्यता का मुद्दा उठा। उनके सामने शर्त रखी गई कि 'जनता पार्टी छोड़ो या फिर संघ से रिश्ते तोड़ो'। इसका विरोध करते हुए जनसंघ से आए सदस्यों ने जनता पार्टी छोड़ दी। यहां से शुरू होती है, भाजपा के उदय की कहानी।लाल कृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 6 अप्रैल, 1980 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठन किया। अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पहले अध्यक्ष बने। उन्होंने पार्टी को पहचान दिलाने और देश में कांग्रेस के एकाधिकार को खत्म करने के लिए खूब पसीना बहाया।
*कांग्रेस की लहर में जीतने वाले BJP के दो नेता कौन थे?*
एके पटेल : मेहसाणा लोकसभा सीट से जीते थे। यह गुजरात में भाजपा के पहले सांसद भी थे।
चंदूपतला जंगा रेड्डी: हनमकोंडा सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। रेड्डी आंध्र प्रदेश से भाजपा के पहले सांसद थे।
*बंगाल में कमल: राजनीति का नया अध्याय*
पश्चिम बंगाल लंबे समय तक वामपंथ और फिर तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रहा, लेकिन अब जब यहां भी भाजपा सत्ता तक पहुंच गई है, तो यह सिर्फ एक राज्य की जीत नहीं, बल्कि भाजपा के विस्तार की कहानी का नया अध्याय है।बंगाल की जीत ने यह दिखा दिया कि भाजपा अब सिर्फ हिंदी पट्टी या पश्चिम भारत की पार्टी नहीं रही, बल्कि पूर्वी भारत में भी अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है।
*अभी कितने राज्यों में भाजपा की सरकार है?*
*देश के अभी 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी एनडीए की सरकार है*
*सीधे BJP सरकार*
उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश
गुजरात
राजस्थान
हरियाणा
उत्तराखंड
असम (भाजपा की वापसी)
अरुणाचल प्रदेश
त्रिपुरा
गोवा
छत्तीसगढ़
ओडिशा
मणिपुर
अब पश्चिम बंगाल
*NDA सहयोगी दलों के साथ*
बिहार
महाराष्ट्र
आंध्र प्रदेश
सिक्किम
मेघालय
नगालैंड
पुडुचेरी (गठबंधन की वापसी)

0 Comments