गोमो। लोको बाजार स्थित एम.एस. क्लब में 05 मई 2026 (मंगलवार) को “दौर-ए-हिदायत कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम नमाज-ए-ईशा के बाद शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के प्रख्यात उलेमा-ए-किराम और वक्ता शिरकत करेंगे।कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में हजरत अब्दुल वाहिद रजा, मौलाना मुन्नवर साहब, मौलाना आरिफ रजा और कारी शमीम अख्तर नूरानी शामिल होंगे। वहीं मेहमान-ए-खुसूसी के तौर पर रिजवान क्रांतिकारी और मोo इसराइल उर्फ लाला भैया मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंददीक हसन रिजवी उर्फ झारखंडी बाबा करेंगे। जो अपने तकरीर में समाज में एकता, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने पर जोर देंगे। आयोजन समिति में मोo समीर (सदर), मोo जमशेद खान (सेक्रेटरी) और मोo इजाज आलम (खजांची) सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य समाज में दीन की सही समझ, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को आम करना है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

0 Comments