-->

स्नातक व स्नातकोत्तर शिक्षकों से सभी स्तर की छात्रों का पठन-पाठन कार्य कराए जाने की मांग की गई - सदानन्द महतो

 


तोपचांची-- तोपचांची क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में संचालित पीएम श्री उच्च विद्यालय दुमदुमी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, हरिहरपुर ,बालिका उच्च विद्यालय गोमो ,उत्क्रमित उच्च विद्यालय खरियो,उत्क्रमित उच्च विद्यालय शक्तिपुर ,उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलमी ,उत्क्रमित उच्च विद्यालय कांडेडीह, एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोटलअड्डा में कक्षा 1 से 10 तक की पढ़ाई होती है ,लेकिन इन विद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक सिर्फ कक्षा नवम् व दशम् में छात् छात्राओं को ही पढ़ाने का कार्य करते है। निचले प्राथमिक और मध्य स्तर यानी कक्षा एक से आठ में पढने वाले छात्रों को पढाने से परहेज करते है । इस तरह छात्राओं के साथ पठन-पाठन के प्रति खिलवाड़ हो रहा है इन विद्यालय में विषय वार शिक्षकों की कमी को देखते हुए पदस्थापित स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षक सभी कक्षाओं के बच्चों का अध्यापन कार्य किए जाने से छात्र छात्राओं का पढ़ाई सुचारू रूप से हो सकती है ।इसकी मांग शिक्षा विभाग के आला अधिकारी से समाजसेवी व आजसू नेता सदानंद महतो ने किया है ।

Post a Comment

0 Comments