मैथन डैम पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखते हुए डीवीसी प्रबंधन ने 14 माई सुबह 10:00 बजे से 15 मई संध्या 4:00 बजे तक के लिए मैथन डैम के रास्ते आवागमन पर रोक लगा दिया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रबंधन ने कहा है कि मरम्मत कार्य के दौरान बड़े क्रेन डैम पर लगाएं जाएंगे जिसे देखते हुए दो दिनों के लिए आवागमन को रोका गया है। यदि किसी यात्री को कल्यानेश्वरी मंदिर या पश्चिम बंगाल जाना है तो वह सीधे एन एच 19 के रास्ते जा सकते हैं।
0 Comments