-->

गोमो में भीषण गर्मी के बीच द चेंबर ऑफ कॉमर्स ने खोला प्याऊ।


तपती गर्मी में सेवा का उदाहरण बना गोमो का द चेंबर ऑफ कॉमर्स 

गोमो : गोमो के पुराना बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के नीचे “द चैंबर ऑफ कॉमर्स, गोमो” की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों के लिए प्याऊ (पंसाला) खोला गया है। संस्था के सदस्यों द्वारा राहगीरों को शरबत पिलाया गया तथा ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई। संस्था के अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार आने-जाने वाले लोग प्यास से परेशान हो रहे हैं, जिसे देखते हुए संस्था ने यह पहल की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि फिलहाल शरबत वितरण किया जा रहा है और आगे नियमित रूप से ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक भीषण गर्मी बनी रहेगी।इस दौरान द चैंबर ऑफ कॉमर्स के व्यवसायियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी सहयोग देखने को मिला। संस्था के इस प्रयास की बाजार क्षेत्र में सराहना की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments