आज दिनांक 27.05.26 को धनबाद मंडल में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” के अवसर पर धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर रेलवे प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसर के दक्षिणी भाग को हरित एवं स्वच्छ बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया | कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया | इस क्रम में धनबाद मंडल के अन्य स्थानों पर भी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया | यह पहल न केवल स्टेशन परिसर की सुंदरता एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देगी, बल्कि यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करेगी |
मनीष सौरभ
(वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी)

0 Comments