-->

तोपचांची में प्रखंड समन्वयक पंचायती राज के रूप में धीरज कुमार ने संभाला पदभार


तोपचांची प्रखंड कार्यालय में धीरज कुमार ने प्रखंड समन्वयक पंचायती राज के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों को उनके कार्यकाल में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। साथ ही विभाग द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। धीरज कुमार ने बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित को प्राथमिकता देने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments