-->

धनबाद,शक्ति विद्यालय पोखरिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति द्वारा भोजन वितरण


श्याम नगर भूली स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति द्वारा आज शक्ति विद्यालय, पोखरिया में रह रहे अनाथ बच्चों के बीच भोजन वितरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मथुरा प्रसाद महतो, मुख्य सचेतक, झारखंड सरकार के दिशा-निर्देश एवं उनके मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने विद्यालय में रह रहे बच्चों को भोजन कराया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। समिति द्वारा बताया गया कि वे प्रत्येक रविवार को जरूरतमंद लोगों के लिए एक समय के भोजन का वितरण करते हैं। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे प्रत्येक माह कम से कम एक बार इन बच्चों से मिलने आएंगे और उनके साथ समय बिताकर हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक सुखद अनुभव साझा किया और इसे जीवन का एक खास पल बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद साहू, अध्यक्ष श्री राकेश कांति विश्वास, मीडिया प्रभारी श्री नीलकमल खावस, सचिव श्री दिलबाग सिंह, रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष श्री रवि शेखर, गौरव अरोड़ा, प्रदीप श्रीवास्तव, सोनू कुमार सहित नारी शक्ति के रूप में मंजू सिंह एवं पूर्णिमा विश्वास की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments