गोमो। तोपचांची ब्लॉक में शनिवार को धागी पंचायत की सेवा निवृत सेविका करुणा टुडू की बिदाई सह समान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार तथा सीडीपीओ ममता साह के द्वारा पूर्व सेविका करुणा टुडू को सम्मानित किया गया। मौके पर सीडीपीओ ममता साह ने कहा की श्रीमती टुडू का कार्यकाल काफी अच्छा रहा है। इन्होंने अपने सारे काम को बखूबी निभाया है। विभाग हमेशा इनके कुशल व्यवहार और काम से संतुष्ट रही है। हमलोग भगवान से इनकी सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं। और ये अपने परिवार के साथ खुशी से जीवन व्यतीत करें। इस अवसर पर नव चयनित मानगो आंगनबाड़ी की नई सेविका तथा मोरहाडीह की सहायिका को भी चयन पत्र दिया गया। मौके पर, सुषमा कुमारी पर्वेक्षिका, सुनीता कुमारी पर्वेक्षिका , सीमा रानी पर्वेक्षिका, वीनस कुमारी पर्वेक्षिका सहित कई सेविकाएं उपस्थित थी।

0 Comments