गुरुद्वारा और स्कूल सेवा जारी रखने का संकल्प, बोले देवेन्द्र सिंह
गोमो : सिख समुदाय के संगत कमिटी के द्वारा गोमो गुरुद्वारा कमिटी का पुनर्गठन किया गया। इस बार फिर सर्व सम्मति से देवेन्द्र सिंह उर्फ काले सरदार को गुरुद्वारा कमिटी का प्रधान चुना गया। इस मौके पर सरदार देवेन्द्र सिंह ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगत ने मुझे मेरी ईमानदारी और मेहनत को देखते हुए 17 सालों से प्रधान बनाए रखा है। जैसे मैं पूर्व में गुरुद्वारा और स्कूल के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करता रहा हूं और करता रहूंगा। आने वाले दिनों में जो भी कमियां होंगी उसको दुरुस्त अवश्य करूंगा। मौके पर सिख समुदाय के कई लोग मौजूद थे।

0 Comments