-->

नवागढ़ तालाब के पास अनियंत्रित बाइक ने राजमिस्त्री को मारा धक्का, चालक गाड़ी छोड़कर फरार


मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवागढ़ तालाब के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, नवागढ़ तालाब के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। घायल युवक की पहचान नवागढ़ निवासी के रूप में हुई है, जो पेशे से एक राजमिस्त्री है। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को जुटता देख और खुद को घिरता पाकर बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल को घटना स्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments