-->

तोपचांची अंचल कार्यालय में चल रहा अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम।

 


प्रशिक्षण के बाद सरकारी - गैर सरकारी विभागों में नौकरी के अवसर 

तोपचांची। अपर समाहर्ता धनबाद तथा अंचल अधिकारी तोपचांची के निर्गत आदेश से भू- मापक (अमीन) प्रशिक्षण कार्यक्रम तोपचांची प्रखंड से अंचल कार्यालय में चलाया जा रहा है। जिसकी नामांकन का अंतिम तिथि 19 मई 2026 तक है। अभी तक 65 आवेदन आ चुका है। इस कार्यक्रम में कोई भी बेरोजगार छात्र एवं छात्राएं आवेदन भर सकते हैं। जिसका न्यूनतम डिग्री मैट्रिक हो। आवेदन के लिए आधार कार्ड का फोटो कॉपी, मैट्रिक का मार्कशीट, तथा दो रंगीन फोटो चाहिए। इसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रभारी धीरेन्द्र नाथ ठाकुर जिनका मोबाइल नंबर 7250 59 4215 है। आप इस नंबर पर बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद सरकारी गैर सरकारी जैसे राजस्व विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग, अंचल अमीन, बीसीसीएल, सीसीएल, डीवीसी, एनटीपीसी, आदि विभागों में अमीन के पद पर कार्य कर सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा होगी तथा प्रशिक्षित होने का प्रमाण पत्र संस्था के तरफ से दिया जाएगा। लोग कुशल अमीन बनकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments