-->

धनबाद में नगर निगम की कार्यशैली और पशु नियंत्रण दावों की खुली पोल


आवारा कुत्ते ने 5 साल के मासूम बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में आवारा कुत्तों का आतंक अब जानलेवा हो चुका है। शुक्रवार को दोपहर में गोनूडीह ओपी क्षेत्र के भोला नाथ बसेरिया में कुत्तों के एक झुंड ने 5 वर्षीय मासूम अंकित यादव पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इस हृदयविदारक घटना ने नगर निगम की कार्यशैली और पशु नियंत्रण दावों की पोल खोलकर रख दी है।

मृतक की पहचान कुंदन यादव के पुत्र अंकित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 4 नंबर यादव बस्ती अंकित अपने घर के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास खेल रहा था, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और कुत्तों ने मासूम के शरीर को इतनी बुरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया कि मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ बच्चा वहां अकेला था।

Post a Comment

0 Comments