धनबाद। गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो के बाद धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस हर हाल में प्रिंस खान को धनबाद लाने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए उसके गैंग के साथ-साथ परिवार के सदस्यों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। मंगलवार को प्रिंस खान के पिता नासिर खान व उसकी मां नासरीन परवीन धनबाद कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट परिसर से बाहर निकलने के बाद पुलिस ने दोनों को उठा लिया। इसके बाद धनबाद थाना में तकरीबन दो घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, बैंकमोड़ थाना प्रभारी, सरायढेला तथा धनबाद थानेदार ने प्रिंस के माता पिता से पूछताछ की। पूछताछ के दाैरान प्रिंस के बारे में दोनों से पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रिंस की मां ने पुलिस को बताया है कि वह प्रिंस खान को संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं, प्रिंस कहां इसकी कोई जानकारी उनलोगों को नहीं है, गोपी खान दुबई में है। जबकि बंटी के बारे में भी जानकारी नही है। पुलिस काफी देर तक दोनों से पूछताछ की फिर छोड़ दिया है। मालूम हो कि प्रिंस खान का तीन भाई फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है जबकि एक भाई गोडबिन जेल में है।
0 Comments