जिले में एयरपोर्ट बनाने के मामले में राजनीति से ऊपर उठ कर पहल होनी चाहिए। एयरपोर्ट का औद्योगिक क्षेत्र में होना समय की मांग है। कोयला नगरी धनबाद के लिए यह जरूरी है।बेहतर कनेक्टिविटी ही विकास की नींव है और एयरपोर्ट किसी भी क्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यह बातें डुमरी विधायक व जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने कही।एयरपोर्ट मिशन के सदस्याों को माले विधायक अरूप चटर्जी ने भी समर्थन दिया है। चटर्जी ने कहा तोपचांची में एयरपोर्ट होने से कोयलांचल का चहुंमुखी विकास होगा। इसके अलावा इस मांग पर झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएसन ने भी अपना समर्थन दिया है। मालूम रहे कि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने जिले में एयरपोर्ट की मांग करते हुए धरना भी दे चुके हैं।
0 Comments