प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने बच्चों को दिया जल संरक्षण का संदेश
गोमो। मंगलवार को कोरकोट्टा पंचायत अंतर्गत ग्राम खांटडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार के हाथों हैंड वॉश एवं रैन वाटर हार्वेस्टिंग का शुभ उद्घाटन हुआ।
इस मौके पर वहां मौजूद सभी बच्चे एवं शिक्षक ने प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार को धन्यवाद दिए। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने बच्चों को पढ़ाई के साथ पानी बचाने को भी प्रेरित किया। साथ ही अपने माता पिता एवं गुरु जनों को सम्मान देने की बात कही गई। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक ,पंचायत समिति सदस्य आनंद केवट एवं ग्रामीण मौजूद थे।

0 Comments