मुलाकात के दौरान निम्नलिखित मांगों एवं समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया—
1️⃣ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमो) के दक्षिण पल्ली स्थित आरक्षण काउंटर का समय वर्तमान में दोपहर 2 बजे तक ही रहने के कारण शिक्षक, बैंक कर्मी, दुकानदार एवं अन्य कार्यरत लोगों को काफी परेशानी होती है। मांग की गई कि आरक्षण काउंटर का समय बढ़ाकर सायं 6 बजे तक किया जाए।
2️⃣ ट्रेन संख्या 13545/46 गया–आसनसोल मेमो एक्सप्रेस के समय परिवर्तन के कारण मजदूर, विद्यार्थी, नौकरीपेशा एवं दैनिक यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गई कि इस ट्रेन को पुनः पुराने समयानुसार चलाया जाए ताकि यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।
3️⃣ कोरोना काल के दौरान बिना किसी विशेष सुविधा वृद्धि के निम्नलिखित पैसेंजर ट्रेनों को मेमो एक्सप्रेस में परिवर्तित कर दिया गया है, जिससे यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा है, जबकि ये ट्रेनें सभी छोटे स्टेशनों पर रुकती हैं—
▪️ 13553/54 वाराणसी–आसनसोल मेमो एक्सप्रेस
▪️ 13545/46 गया–आसनसोल मेमो एक्सप्रेस
▪️ 13503/04 हटिया–वर्धमान मेमो एक्सप्रेस
इन ट्रेनों का किराया कम कर पुनः पैसेंजर ट्रेन के अनुरूप करने की मांग रखी गई, ताकि गरीब एवं दैनिक यात्रियों को राहत मिल सके।
4️⃣ ट्रेन संख्या 13305 धनबाद–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस वर्षों से सभी छोटे स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेन की तरह रुकती है, लेकिन इसका किराया एक्सप्रेस ट्रेन के अनुसार लिया जाता है। मांग की गई कि इस ट्रेन का किराया भी पैसेंजर श्रेणी के अनुरूप निर्धारित किया जाए।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया
आम जनता एवं दैनिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह मांगें उठाई गई हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ रेल सुविधा मिल सके।

0 Comments