कतरास। झरिया की विधायक रागिनी सिंह शनिवार को वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा के रानीबाजार स्थित आवास पहुंचीं। इस दौरान विजय कुमार झा एवं डॉ. शिवानी झा ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार विधायक रागिनी सिंह सिजुआ एरिया के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती से ग्रामीणों के नियोजन संबंधी मुद्दों पर वार्ता करने कतरास आई थीं। इसी क्रम में उन्होंने विजय झा के आवास पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कतरास क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही बाघमारा क्षेत्र में जारी अवैध खनन को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर डॉ. शिवानी झा, अनंत श्री कृष्णा, अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पलटू, शंकर चौहान, राणा प्रताप चौहान, राहुल सिंह, रणधीर वर्मन, रिंकू सिंह, ज्ञान सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Comments