तोपचांची प्रखंड सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-1 एवं बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान बीएलए की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बूथ स्तर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बीएलए किस प्रकार सहयोग करेंगे तथा बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। साथ ही मतदाता सत्यापन, दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया तथा अभियान को सफल बनाने में उनकी सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने उपस्थित बीएलए को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं की जानकारी देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया।

0 Comments