तोपचांची: टुंडी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची प्रखंड में बुधवार को आधुनिक डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक मथुरा प्रसाद महतो धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार अंचलाधिकारी नीलू टुडू प्रखंड विकास पदाधिकारी नूपुर कुमारी तथा विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही दो मरीजों का डायलिसिस शुरू किया गया।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डायलिसिस सुविधा शुरू होना ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे अब मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि कोरोना काल में स्वीकृत प्रीफैब भवन को विकसित कर डायलिसिस सेंटर के रूप में शुरू किया गया है। यह केंद्र धनबाद के साथ-साथ गिरिडीह और बोकारो के मरीजों के लिए भी लाभकारी होगा।
उन्होंने बताया कि भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही भवन के शेष हिस्से में जल्द ही मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट स्थापित करने की योजना है। अधिकारियों ने इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


0 Comments