गोमो : गोमो आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक सहित 13 आरपीएफ कर्मियों के स्थानांतरण पर शनिवार को आरपीएफ बैरक परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं जवानों को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार झा ने कहा कि गोमो पोस्ट में कार्यकाल के दौरान अधिकारियों, जवानों और स्थानीय लोगों के सहयोग से कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल उद्भेदन किया गया तथा अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता मिली। उन्होंने गोमो की जलवायु और यहां के लोगों की सहयोगात्मक भावना की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि नौकरी में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे निराश होने के बजाय नए कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर नई पहचान बनाने का प्रयास करना चाहिए।
स्थानांतरित होने वालों में निरीक्षक संतोष कुमार झा, सब-इंस्पेक्टर राधा कुमारी, कांस्टेबल अनोखी कुमारी, संजना कुमारी, दीपक कुमार, संजय कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, विनय कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेश चंद मीणा, मनोज कुमार सहित कुल 13 आरपीएफ कर्मी शामिल हैं।
समारोह में स्टेशन अधीक्षक सत्य नारायण झा, स्टेशन मास्टर देवव्रत सरकार, समाजसेवी राजेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, प्रभात कुमार, अमित कुमार, लक्ष्मण रावत, चंद्रमा सिंह, राहुल कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 Comments