कतरास। धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र में बीसीसीएल (BCCL) में अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे द्वारा ही पिता की हत्या कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक तुलेश्वर नोनिया के बेटे विजय नोनिया समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि आरोपी बेटे ने पिता को रास्ते से हटाने के लिए अपने दो परिचितों को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। उसने पिता की मौत के बाद बीसीसीएल से मिलने वाले पीएफ और ग्रेच्युटी के पैसों से सुपारी की रकम चुकाने का वादा किया था।20 जून 2026 को बरोरा सड़क किनारे झाड़ी से तुलेश्वर नोनिया का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा पत्थर, मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
0 Comments