धनबाद : आंचलिक कार्यालय धनबाद में "नशा मुक्ति अभियान" के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक ने उपस्थित स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज एवं कार्यस्थल पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
शपथ कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ। इस अवसर पर आंचलिक कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments