-->

महेशपुर कोलियरी में श्री इंफ्रा का काम एक महीने में 5वीं बार बंद, 150 कर्मियों पर रोजगार संकट


चल रही वार्ता, क्या होगा समाधान?

कंपनी का आरोप - रंगदारी और नियोजन के नाम पर बार-बार काम बाधित, बीसीसीएल से सहयोग नहीं

बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया तीन अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का काम शनिवार को एक बार फिर ठप हो गया। इस महीने यह पांचवीं बार है जब कंपनी का काम पूरी तरह बंद हुआ है, जिससे कंपनी को रोजाना लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को फर्स्ट शिफ्ट में नियोजन की मांग को लेकर काम रोक दिया गया। मामला सुलझने के बाद जब सेकेंड शिफ्ट में काम शुरू हुआ तो कुछ ही देर बाद दोबारा काम बंद कर दिया गया। इससे पहले भी इसी महीने चार बार कंपनी का काम बाधित हो चुका है।

कंपनी बोली- अब आर-पार की लड़ाई

श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन का कहना है कि बार-बार कुछ लोगों द्वारा रंगदारी और नियोजन के नाम पर काम बाधित किया जा रहा है। कंपनी अब इस मामले में आर-पार के मूड में है। प्रबंधन का आरोप है कि बीसीसीएल इस मामले में कंपनी का सहयोग नहीं कर रही है।

Post a Comment

0 Comments