-->

एकरामुल अंसारी बने युवा राजद के तोपचांची प्रखण्ड अध्यक्ष


तोपचांची - धनबाद जिला युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने मतारी निवासी एकरामुल अंसारी को युवा राष्ट्रीय जनता दल का तोपचांची प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया है।


उन्होंने ने कहा कि नव मनोनीत प्रखण्ड अध्यक्ष एक क्षितिज युवा हैं और समाज सेवी के रूप में गरीब उत्थान संस्था में पहले काम कर चुके हैं। इसलिए दल के नीति - सिद्धांतो को जन - जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष ने 15 दिनों के अंदर प्रखंड कमेटी की घोषणा करने का प्रखण्ड अध्यक्ष को निर्देश दिया है l इनके मनोनय पर राजद के पार्टी के संस्थापक सदस्य सुनील सिंह, नईम खान ,सुखदेव विद्रोही, युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता गुलशन खातुन प्रदेश महासचिव हातिम अंसारी प्रदेश सचिव जयप्रकाश यादव तारापदो धीवर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष मो0 मंसूर आलम महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी जिला उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार यादव, देवेन्द्र यादव , तोपचांची प्रखण्ड अध्यक्ष मो० आबिद अंसारी,बाघमारा पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सौखी मांझी पिछड़ा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, आर एन सिंह, प्रमोद यादव,शाहीद अख्तर, जय प्रकाश यादव, ,मनाऊल हक, हनीफ, नवल पासवान,रवि यादव, विशाल यादव, शेखर यादव,कैलाश ऋषि, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अशोक भुईयां,सफीक,रामउग्रह शर्मा , वीरेंद्र यादव,राधेश्याम यादव, बबलू साव, गोपाल यादव, बबलू यादव,योगेन्द्र यादव, आदि ने जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं नव मनोनीत प्रखण्ड अध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी है नेता उद्वय शर्मा ने कहा कि इनके मनोनयन से संगठन कार्यकर्ताओं मे खुशियां की लहर दौड़ पड़ी है ,इनके नेतृत्व मे संगठन मजबूत होगा ।





Post a Comment

0 Comments