पत्थर से सर को कुचल कर पहचान छीपाने का प्रयास
कतरास: बरोरा थाना के.शताब्दी से चिटाही जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों द्वारा सड़क किनारे शव देखे जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय बरोरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस
सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र और मौत के कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है।

0 Comments