झारखंड सरकार राज्यभर में राशन कार्डों का सत्यापन करा रही है। विभाग के अनुसार 8 लाख से अधिक ऐसे राशन कार्डधारी चिन्हित किए गए हैं जिन्होंने लंबे समय से राशन नहीं लिया है। जांच के बाद ऐसे कार्ड रद्द किए जा सकते हैं।
अब तक हजारों डुप्लीकेट और संदिग्ध राशन कार्ड भी मिले हैं। सरकार ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
सरकार ने चार पहिया वाहन रखने वाले, 5 एकड़ से अधिक जमीन वाले और आयकरदाताओं से 30 जून तक स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर करने की अपील की है। जांच में अपात्र पाए जाने पर कार्रवाई भी हो सकती है।

0 Comments