-->

नावागढ़ मोड़ पर पुलिस की सघन वाहन जांच


कतरास न्यूज़:-मधुबन थाना पुलिस ने नावागढ़ मोड़ पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहनों के कागजातों की पड़ताल के साथ डिक्की, बैग एवं अन्य सामानों की भी तलाशी ली।मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह जांच अभियान चलाया गया।

Post a Comment

0 Comments